फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : आकस्मिक निरीक्षण करने सचिवालय पहुंचे सीएम, अनुपस्थित अधिकारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tue, 03 Sep 2024 01:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सवेरे ऑफिस शुरू होने के साथ ही निरीक्षण करने सचिवालय जा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रमुख शासन सचिव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे में कई बड़े अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्यमंत्री ने अपने निरीक्षण में अधिकारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का आकलन किया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सचिवालय के मुख्य भवन का औचक निरीक्षण किया, जिससे सचिवालय में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे में कई बड़े अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख शासन सचिव (डीओपी) वैभव गैलरिया भी मौजूद थे। करीब 30 मिनट तक चले इस निरीक्षण में मुख्यमंत्री ने सचिवालय के मुख्य भवन के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह ऑफिस शुरू होने के समय ही सचिवालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का आकलन किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण अधिकारी अपनी सीट से अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। 

मुख्यमंत्री के इस दौरे से साफ है कि वे प्रशासन में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें