फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट

Fri, 21 Aug 2026 02:53 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज अंतिम मौका है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। 
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे सभी पात्र नागरिक और युवा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके पास सूची में नाम जुड़वाने का आज आखिरी अवसर है। जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या उससे अधिक उम्र के हैं, वे आज ही अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन यानी 31 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


मतदाताओं की संख्या में बदलाव
प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में होने वाले चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त को मतदाताओं की प्रारंभिक सूची जारी की थी। आयोग द्वारा जारी इस मतदाता सूची में कुल 1 करोड़ 44 लाख 3,853 मतदाता शामिल थे। हालांकि, मतदाता सूची में लगातार संशोधन होने और नए नाम जुड़ने की वजह से अब इस संख्या में बदलाव हो रहा है। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो इससे अधिक आयु के हैं, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, वे आज अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

आपत्तियों के निस्तारण की तैयारी
आज नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग नए जोड़े गए नामों पर आपत्तियां मांगेगा। आयोग की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण पूरा होने के बाद आयोग 31 अगस्त तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। निकाय चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है, उन्हें आज ही बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jaipur: कहां है बगरू का स्कूल, जहां CJP की टीम पहुंचने पर मचा बवाल? ग्रमीणों ने सुनाई मारपीट के पीछे की कहानी
विज्ञापन


दो चरणों में होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के चुनावों के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा बुधवार शाम 4 बजे की है। प्रदेश में यह पहला अवसर होगा, जब राज्य की सभी निकायों में एक साथ चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 सितंबर को कराई जाएगी। दोनों चरणों में मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें