फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: सुबह 10 बजे तक सिकरी में सबसे ज्यादा मतदान, मारवाड़ जंक्शन में सिर्फ 0.22%

Wed, 09 Sep 2026 10:27 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे तक सिकरी में सबसे ज्यादा 48.94% मतदान हुआ, जबकि मारवाड़ जंक्शन में सबसे कम 0.22% वोटिंग दर्ज हुई।
विज्ञापन
अलवर में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे तक सामने आए मतदान के आंकड़े दिलचस्प तस्वीर दिखा रहे हैं। शुरुआती दौर में बड़े शहरों के बजाय छोटे कस्बों की नगरपालिकाएं मतदान में आगे हैं। सिकरी और सैंपऊ में वोटिंग 48 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई, जबकि कई बड़े निकाय अभी 20-25 फीसदी के आसपास हैं। हालांकि यह शुरुआती ट्रेंड है और दिन बढ़ने के साथ तस्वीर बदल सकती है। 

विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई निकायों में मतदान का आंकड़ा 30 फीसदी के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। इससे संकेत मिल रहा है कि सुबह के शुरुआती घंटों में छोटे शहरों और कस्बों के मतदाताओं में मतदान को लेकर अच्छा उत्साह रहा।

सिकरी और सैंपऊ में 48 फीसदी से ज्यादा मतदान

डीग जिले की सिकरी नगरपालिका में 48.94 फीसदी मतदान के साथ सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। इसके बाद धौलपुर जिले की सैंपऊ नगरपालिका में 48.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बालोतरा जिले की गुडामालानी नगरपालिका में 41.23 फीसदी वोट पड़े। जयपुर जिले की कानोता नगरपालिका में 39.56 फीसदी, ब्यावर की मसूदा नगरपालिका में 38.28 फीसदी और धौलपुर की मनिया नगरपालिका में 38.14 फीसदी मतदान हुआ। अलवर की नौगांव नगरपालिका में 37.79 फीसदी, झुंझुनूं की जाखल नगरपालिका में 37.42 फीसदी और सुल्ताना नगरपालिका में 37.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: वोटिंग शुरू, पहले ऐसे चेक करें अपना नाम; वोट डालने के लिए ये 11 दस्तावेज मान्य

बड़े शहरों में शुरुआती मतदान अपेक्षाकृत कम

सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों में बड़े नगर निकायों में मतदान की रफ्तार कई छोटे निकायों की तुलना में कम दिखाई दी। भीलवाड़ा नगर निगम में 15.02 फीसदी, बांसवाड़ा नगर परिषद में 17.19 फीसदी, भरतपुर नगर निगम में 21.04 फीसदी और बारां नगर परिषद में 24.47 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

जयपुर जिले की नगर निकायों में बगरू में 32.02 फीसदी, चाकसू में 29.69 फीसदी, चौमूं में 24.43 फीसदी, दूदू में 33.61 फीसदी, कलाडेरा में 29.94 फीसदी और शाहपुरा में 24.06 फीसदी मतदान हुआ।

मारवाड़ जंक्शन सबसे पीछे

पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका में सुबह 10 बजे तक महज 0.22 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जो उपलब्ध आंकड़ों में सबसे कम है। इसके बाद बारां की अंता नगरपालिका में 15.16 फीसदी और भीलवाड़ा नगर निगम में 15.02 फीसदी मतदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें