फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 44.90 फीस मतदान, बड़े शहरों में कहां सबसे कम वोटिंग? जानिए

Fri, 11 Sep 2026 02:21 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव में दोपहर एक बजे तक 44.90% मतदान हुआ। अलवर जिले के बारोडामेव 75.13% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि अजमेर नगर निगम में सबसे कम 35.61% वोटिंग हुई।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 147 निकायों में मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक राज्य में औसतन 44.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। छोटे शहरों और कस्बों में मतदान की रफ्तार बड़े नगर निगमों की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रही है। दोपहर एक बजे तक बारोडामेव नगर पालिका में सबसे ज्यादा 75.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अजमेर नगर निगम में सबसे कम 35.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। इस तरह सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले निकाय के बीच करीब 39.52 प्रतिशत अंक का अंतर रहा।

बड़े नगर निगमों में जयपुर सबसे पीछे

छह प्रमुख नगर निगमों में दोपहर एक बजे तक जयपुर नगर निगम में 37.40 प्रतिशत मतदान हुआ। अजमेर में यह आंकड़ा 35.61 प्रतिशत रहा। वहीं जोधपुर में 43.51 प्रतिशत, उदयपुर में 39.21 प्रतिशत, कोटा में 38.58 प्रतिशत और पाली में 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस लिहाज से छह नगर निगमों में जोधपुर सबसे आगे, जबकि अजमेर सबसे पीछे रहा। जयपुर भी 40 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज

दूसरे चरण के आंकड़ों में बड़े शहरों के मुकाबले छोटे निकायों में मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा नजर आ रही है। बारोडामेव में 75.13 प्रतिशत के अलावा मनोहरथाना में 72.37 प्रतिशत, बाप में 73.78 प्रतिशत और गोलूवाला में 70.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अलवर जिले के बारोडामेव में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं झालावाड़ के मनोहरथाना और फलोदी के बाप में भी मतदान की रफ्तार तेज रही।

विज्ञापन


यह भी पढें- जोधपुर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?

बड़े शहरों में दोपहर एक बजे तक मतदान की तस्वीर 
जोधपुर - 43.51%
उदयपुर - 39.21%
कोटा - 38.58%
जयपुर - 37.40%
अजमेर - 35.61%

दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली समेत 147 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता और 18,266 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें