फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन 29 नामांकन, भाजपा के सबसे ज्यादा; कांग्रेस 6 तो निर्दलीय 7 मैदान में

Tue, 15 Sep 2026 09:18 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन 29 नामांकन मिले। भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 6, निर्दलीयों ने 7 और माकपा ने एक नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सामने आई सूची में कुल 29 नामांकन दर्ज हुए। इनमें भाजपा ने सबसे ज्यादा 15 जगह नामांकन दाखिल किए, जबकि कांग्रेस के 6 और निर्दलीयों के 7 नामांकन सामने आए। नोकहा नगरपालिका में माकपा की ओर से भी एक नामांकन दाखिल किया गया।

भाजपा के नामांकन अजमेर के सरवाड़, बालोतरा के समदड़ी, भरतपुर के नदबई, भीलवाड़ा के बीगोद और मांडलगढ़, जालोर के भीनमाल, खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास, नागौर के मेड़ता रोड, सवाई माधोपुर के बोनली तथा उदयपुर के वल्लभनगर में मिले। भीनमाल में भाजपा के नाम से दो नामांकन दर्ज हैं, जबकि वल्लभनगर में भाजपा की ओर से तीन नामांकन सामने आए हैं।

कांग्रेस ने अजमेर के सरवाड़, श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर, जालोर के भीनमाल, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी, सलूंबर नगर परिषद और सिरोही के पिंडवाड़ा में नामांकन दाखिल किए। यानी कांग्रेस के नामांकन छह निकायों में सामने आए हैं। निर्दलीयों ने भरतपुर के भुसावर, भीलवाड़ा के जहाजपुर, डीग के सीकरी, हनुमानगढ़ के भादरा, जालोर के भीनमाल और झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में नामांकन दाखिल किए। कुल 7 निर्दलीय नामांकन सूची में हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- निकाय चुनाव में वोटों का अलग गणित: 19 जिलों में BJP आगे, 11 में कांग्रेस और 11 में निर्दलीयों ने मारी बाजी

एक ही चेहरे ने अलग-अलग नाम से भरे नामांकन

पहले दिन की सूची में कुछ निकायों में दिलचस्प स्थिति भी सामने आई। नोखा में बजरंगलाल ने माकपा और निर्दलीय, दोनों के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इसी तरह भीनमाल में प्रेमराज ने कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में नामांकन किया, जबकि मनोज गुप्ता के नाम से भाजपा के दो नामांकन दर्ज हैं। उदयपुरवाटी में शिशपाल ने कांग्रेस और निर्दलीय दोनों श्रेणियों में नामांकन किया है।

इसलिए पहले दिन के 29 नामांकन को सीधे 29 अलग-अलग उम्मीदवार मानना सही नहीं होगा। सूची में एक ही व्यक्ति के अलग-अलग श्रेणी/पार्टी से नामांकन भी दर्ज हैं। अंतिम तस्वीर नामांकन वापसी के बाद ही साफ होगी।

पार्टीवार स्थिति

-भाजपा : 15 नामांकन

- कांग्रेस : 6 नामांकन

- निर्दलीय : 7 नामांकन

- माकपा : 1 नामांकन

- कुल : 29 नामांकन

अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। नामांकन वापसी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने उम्मीदवार वास्तव में मुकाबले में रहेंगे और किन निकायों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला बनेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें