फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मानसून सत्र से पहले भजनलाल सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, OBC आयोग की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

Fri, 07 Aug 2026 07:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून सत्र से पहले आज भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में OBC आयोग की रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रखी जाएगी। इसके अलावा 20 अगस्त से शुरू होने जा रहे विशेष सत्र में पेश होने वाले बिलों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होनी है।
विज्ञापन
bhajan lal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति के साथ-साथ कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन




बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग की रिपोर्ट को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले ओबीसी राजनीतिक आरक्षण को लेकर आयोग की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। यदि सरकार इस पर कोई निर्णय लेती है तो स्थानीय निकाय चुनावों की दिशा और समय-सीमा तय होने का रास्ता साफ हो सकता है।

विधानसभा सत्र की रणनीति पर भी होगा मंथन

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र के एजेंडे, सरकार की प्राथमिकताओं और सदन में पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयकों पर भी चर्चा होगी। सरकार विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा भी कर सकती है। राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार संवैधानिक परंपराओं के अनुरूप नियमित अंतराल पर विधानसभा का सत्र बुला रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को मंजूरी तथा जनहित से जुड़े विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

यूसीसी बिल पर भी हो सकती है चर्चा
सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह यूसीसी बिल लाएगी। सत्र शुरू होने से पहले सरकार की तरफ से यूसीसी के बिल पर लोगों की राय लेने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि सत्र छोटी अवधि के लिए होगा लेकिन निकाय-पंचायत चुनावों में मैसेज देने के लिए संभवत: सरकार इसी सत्र में यूसीसी बिल लाएगी।

यह भी पढें- जयपुर के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट; 7 दिन में देना होगा जवाब

रोजगार, निवेश और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार निवेश, रोजगार सृजन, कृषि, महिला सुरक्षा और युवा कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें