राजस्थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ली थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान में शनिवार को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल पर विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई। शनिवार शाम 3:15 मिनट से राजधानी जयपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता किरोड़ीलाल मीणा को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया। चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को आया था।