फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget 2026: एयरपोर्ट तक पहुंचेगी जयपुर मेट्रो, फेज-2 विस्तार को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Tue, 10 Feb 2026 04:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Budget 2026: जयपुर मेट्रो फेज-2 को गति देने के लिए एयरपोर्ट पर मेट्रो प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक हुई। सीतापुरा–टोडी मोड़ कॉरिडोर से एयरपोर्ट व सभी टर्मिनल जुड़ेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समय बचाने वाली कनेक्टिविटी मिलेगी जल्द ही।

विज्ञापन
जयपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर मेट्रो फेज-2 के विकास को गति देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जयपुर मेट्रो प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेट्रो को एयरपोर्ट तक विस्तार देने और सभी टर्मिनलों को जोड़ने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना तथा शहर-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन


जयपुर मेट्रो के निदेशक महेश भुराडिया ने बताया कि सीतापुरा से टोडी मोड़ तक एयरपोर्ट होकर गुजरने वाला प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नई मजबूती देगा। यह कॉरिडोर औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय इलाकों और एयरपोर्ट को आपस में जोड़ेगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जयपुर एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर अनिमेष भट्ट ने कहा कि बैठक में मेट्रो अलाइनमेंट, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशनल पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। सभी संबंधित एजेंसियों ने प्रोजेक्ट को समन्वय के साथ तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

पढ़ें: कल पेश होगा राजस्थान सरकार का बजट, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने क्या उम्मीदें जताईं?
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी राहत
एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी से यात्रियों को ट्रैफिक जाम और समय की परेशानी से राहत मिलेगी। निजी वाहनों और टैक्सियों पर निर्भरता कम होगी, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (JMRC), डीजीसीए, सीआईएसएफ, बीसीएएस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और प्रस्तावित टर्मिनल-3 को मेट्रो के भूमिगत स्टेशन से सीधे जोड़ने के विकल्पों पर विचार किया। 
विज्ञापन


जल्द तेज होगा काम
इस बैठक के बाद स्पष्ट है कि आने वाले समय में जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो संचालन की दिशा में काम तेज होगा। योजना के साकार होने पर जयपुर उन चुनिंदा शहरों में शामिल होगा, जहां एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का प्रस्तावित रूट प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक निर्धारित है, जिसमें शहर के प्रमुख औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें