Rajasthan Budget 2026 News:राजस्थान बजट 2026 में किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। फसलों की तारबंदी के लिए 228 करोड़ रुपये का अनुदान, डेयरी डेवलपमेंट फंड को 2,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने, सरस ब्रांड के विस्तार, और दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।
राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह बजट डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान दीया कुमारी ने बजट भाषण में कृषि और पशुपालन क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। खास बात यह इस बार का बजट पूर्व के साल से बड़ा है। चलिए यहां बता रहे हैं पशुपालन विभाग के लिए क्या-क्या घोषणाएं की गई हैं?
विज्ञापन
किसानों को खेतों में तारबंदी कर फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए 228 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए डेयरी डेवलपमेंट फंड को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरस ब्रांड को अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इससे लगभग 5 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे
राज्य में एक लाख पशुपालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। अगले वर्ष इस योजना में 700 करोड़ रुपये के अनुदान का प्रस्ताव है, जिससे लगभग 5 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।
सरस डेयरी के विस्तार के विस्तार की योजना
भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए नई घोषणाएं की गई हैं। नए जिलों में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार खोले जाएंगे, जिन पर राज्य सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही, सरस डेयरी के विस्तार, पशुपालकों को बोनस और सिंचाई परियोजनाओं जैसी घोषणाओं से प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
जानें पिछले बजट में क्या-क्या हुआ था ऐलान
पिछले बजट में सरकार ने राजस्थान रोजगार नीति-2025, 500 करोड़ रुपये का विवेकानंद रोजगार सहायता कोष, 1 लाख 25 हजार नए पदों का सृजन और 350 करोड़ रुपये का गिग व असंगठित श्रमिक विकास कोष घोषित किया था। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और 200 करोड़ रुपये की सीएम अमृत आहार योजना लागू की गई थी। पोषण और कृषि में मोटे अनाज को मिड-डे मील में शामिल करने और राम हन सेतु लिंक परियोजना के तहत 9,300 करोड़ रुपये के कामों की घोषणा हुई थी।