फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget 2025: भजनलाल सरकार का बजट आज, 11 बजे सदन में होगा पेश...पानी, रोजगार और पर्यावरण पर फोकस

Wed, 19 Feb 2025 08:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Budget 2025: भजनलाल सरकार ने पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। पहले साल में अब तक करीब 60 हजार नौकरियां देने का दावा किया गया है। इसलिए आज पेश होने वाले बजट में बंपर वैकेंसी के एलान की संभावना भी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल सरकार आज यानी बुधवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू करेंगी। जानकारों की मानें तो इस बजट में नए रोजगार, पानी, उद्योग और पर्यावरण पर विशेष फोकस रहने वाला है।

विज्ञापन


बता दें कि भजनलाल सरकार ने पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। पहले साल में अब तक करीब 60 हजार नौकरियां देने का दावा किया गया है। इसलिए आज पेश होने वाले बजट में बंपर वैकेंसी के एलान की संभावना भी है। नए वित्तीय वर्ष में भी 80 से 90 हजार नई सरकारी भर्तियों की घोषणा हो सकती है। संशोधित पीकेसी (पूर्वी राजस्थान नहर प्रोजेक्ट) लिंक परियोजना और यमुना जल समझौता बीते एक साल से सियासी तौर पर खासा चर्चित रहा है। ऐसे में सरकार इन दोनों परियोजनाओं का क्रेडिट लेने के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान अवश्य करेगी। बीते बजट में घोषित वॉटर ग्रिड और दस लाख नए पेयजल कनेक्शन के लिए पैसा दिया जा सकता है। 

राज्य सरकार का खासा जोर राजस्थान में औद्योगिक विकास पर भी होगा। बीते दिसंबर में आयोजित राइजिंग राजस्थान समिट में सरकार और निवेशकों के बीच 35 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक समझौते हुए थे। इस निवेश को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न प्रकार की ब्याज और पूंजीगत रियायतों की घोषणा संभव है। 
विज्ञापन


इस बार ग्रीन बजट कॉन्सेप्ट 
पिछले बजट की घोषणा के अनुसार सरकार इस बार ग्रीन बजट कॉन्सेप्ट को लेकर अपना विजन रखेगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण करते हुए आधारभूत विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन का साझा दृष्टिकोण रखा जाएगा। पूर्व की भांति इस बार भी सरकार करोड़ों नए पौधे रोपने का लक्ष्य हाथ में लेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें