फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज शाम विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट की घोषणाओं के भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों में लगभग 99 प्रतिशत प्रकरणों में भूमि आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट की पूर्व संध्या पर आज शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारी सरकार ने पिछले बजट में सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं और अल्प समय में ही उन घोषणाओं को धरातल पर शुरू करने का काम किया। आने वाले बजट में सरकार विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सभी विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्र से संबंधित बजट घोषणाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायक सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि जनहित के मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा जा सके। साथ ही इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रभावी रूप से अपनी बात रखें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है और हमारी डबल इंजन की सरकार में केन्द्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें