फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में सनसनी; प्रेम प्रसंग की आशंका

Wed, 24 Dec 2025 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के धोबलाई नदी इलाके में बुधवार को युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार और नीलम के रूप में हुई। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के धोबलाई नदी इलाके में बुधवार को एक युवक और एक युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शव अलग-अलग रस्सियों के सहारे पेड़ से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार और नीलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना अधिकारी विनोद सांखला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

पढे़ं: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की चादर दरगाह में पेश, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी लेकर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें