फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Result 2026: 12वीं के तीनों संकाय का परिणाम जारी, कला में सबसे ज्यादा 97.54 रहा प्रतिशत; लड़कियां अव्वल

Tue, 31 Mar 2026 10:30 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है।इस बार कुल प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई। कला 97.54%, कॉमर्स 93.64% और साइंस 97.52% रहा। अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
12वीं का परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा (कला, वाणिज्य और विज्ञान) का परिणाम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष (2026) का कुल परिणाम प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम रहा। इस साल कला वर्ग का परिणाम  97.54%, वाणिज्य का 93.64% और विज्ञान का 97.52% रहा। वहीं, पिछले वर्ष (2025) कला का परिणाम 97.78%, वाणिज्य का 99.07% और विज्ञान का 98.43% दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिनमें कुल 9,10,009 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया गया है। इससे पहले बोर्ड 10वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी कर चुका था। यह भी पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञान में लड़कों से ज्यादा लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास
विज्ञान में कुल 287068 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे। विज्ञान का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 प्रतिशत छात्राएं पास हुए हैं।178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

विज्ञापन




पढे़ं:  राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, सात जिलों में आज आंधी-बारिश के आसार; जानें
विज्ञापन


वाणिज्य में लड़कों का रिजल्ट बेहतर
वाणिज्य में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। वाणिज्य का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा। 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।


कला में भी लड़कियां आगे
कला में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा। 272970 में से 156818 लड़के और 310231 में से 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें