Rajasthan: राजस्थान में बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए जून के महीने में लगातार एक के बाद एक अभियान चलाएगी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन अभियानों को लेकर पार्टी पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाअध्यक्षों की बैठक भी ली है।
राजस्थान में बीजेपी संगठनात्मक रूप से खुद को एक्टिव दिखाने के लिए इस पूरे पखवाड़े में एक के बाद एक अभियान चलाने जा रही है। इसी महीने की शुरुआत में बीजेपी का पहला अभियान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जून से शुरू होगा। इसमें
विज्ञापन
पहला अभियान-वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जून से शुरू होगा। इसमें जल संग्रहण संरचनाओं एवं जलाशयों की साफ-सफाई के काम होगी। इस अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं के अलावा राजकीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। दूसरा अभियान संकल्प से सिद्धी तक होगा। यह अभियान मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 जून से 21 जून तक होगा। तीसरा अभियान 21 जून से योग दिवस के मौके पर शुरू होगा।
इसमें प्रदेश स्तर पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। चौथा अभियान 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर शुरू होगा। वहीं पांचवा अभियान आपातकाल की बरसी पर चलाया जाएगा। इन पांच अभियानों की सफलता के लिए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं वे अपने अपने जिलों में मंडल समितियां बनाएं। संगठन के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं करने की भी नसीहत दी गई।