फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा MLA तीन दिन देंगे फीडबैक, पहले दिन कोटा संभाग के विधायकों की बैठक, खुल सकती है यह राह

Sat, 28 Dec 2024 03:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बीजेपी विधायकों की अगले तीन दिन फीडबैक बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर सीएम शर्मा की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक के बाद संगठन और सरकार में कुछ नियुक्तियों की राह भी खुल सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का विधायकों के साथ वन टू वन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विषयों पर आज से विधायकों की फीडबैक बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी। पहले दिन शनिवार के कोटा संभाग के विधायकों के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने फीडबैक लिया। 
विज्ञापन


इन बैठकों के साथ संभवत: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर भी शुरू होगा। प्रदेश में अभी करीब 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इसके अलावा संगठन में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की तैनाती भी होनी है।


कोटा संभाग के विधायकों की मीटिंग जनवरी माह में होने वाले रोजगार उत्सव, उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह के साथ ही विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका जारी किए जाने के संबंध में चर्चा की जानी है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की स्थिति, खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होनी है। 
विज्ञापन


विधायकों से सुझाव लेंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28, 29 व 30 दिसंबर को तीन दिन विधायकों से वन टू वन फीडबैक लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सरकार की योजना के साथ ही आगामी बजट और प्रदेश के विकास के रोडमैप को लेकर विधायकों से सुझाव लेंगे। सीएम विधायकों से विकास कार्यों का संभागवार फीडबैक लेंगे। जनवरी के तीसरे सप्ताह में संभावित विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधायकों से चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

संभागवार की मीटिंग
  • 28 दिसंबर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कोटा संभाग के विधायकों के साथ मीटिंग। 
  • 29 दिसंबर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक जोधपुर संभाग, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उदयपुर संभाग व शाम 5 से रात 7 बजे तक भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ मीटिंग।
  • 30 दिसंबर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अजमेर संभाग, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बीकानेर संभाग व शाम 5 से रात 7 बजे तक जयपुर संभाग के विधायकों के साथ मीटिंग।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें