फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में हंगामा: विधायक रफीक खान का बड़ा आरोप, कहा- JDA-निगम छोटे मकानों को सील कर वसूली कर रहे

Thu, 12 Feb 2026 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Session: विधानसभा में विधायक रफीक खान ने जेडीए और नगर निगम पर छोटे मकानों को सील कर वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का दावा किया। सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई, इसके बाद सदन में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रफीक खान के बयान पर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के मुख्य सचेतक और आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बिना भ्रष्टाचार के एक भी मकान का पट्टा जारी नहीं हो रहा है और आम आदमी परेशान है।

विज्ञापन

 
छोटे मकानों पर कार्रवाई, बड़े निर्माणों पर सवाल
रफीक खान ने कहा कि जयपुर में 50-50 और 100-100 गज के छोटे मकानों को सील किया जा रहा है, जबकि बड़े बंगलों और प्रभावशाली लोगों के निर्माण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।
 
पट्टों को लेकर सरकार पर आरोप
खान ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 14 लाख पट्टे जारी किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी नया पट्टा जारी नहीं हुआ। उन्होंने जेडीए और नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे मकानों को सीज कर बाद में पैसों के लेन-देन से मामलों को दबाया जाता है।
विज्ञापन


पढ़ें- राजस्थान बजट सत्र Live: 'जयपुर में हो रही सील की डील, बिना पैसे कुछ संभव नहीं'; कांग्रेस MLA के बयान पर हंगामा
 
सत्ता पक्ष से नोकझोंक
सदन में सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताए जाने पर खान ने चुनौती दी कि जयपुर में कोई एक निर्माण दिखाया जाए जहां बिना भ्रष्टाचार के काम हो रहा हो। उनके बयान के दौरान सदन में बहस का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

 
रफीक खान ने यह भी आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार भूमाफियाओं की संरक्षक बन चुकी है। आदर्श नगर क्षेत्र के बगराना इलाके में पुनर्वास फ्लैट्स के आसपास अवैध दखलंदाजी और सवाई चक की सरकारी जमीन पर कथित कब्जों का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। खान ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें