फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा में सरकार का दावा- खाद की कमी नहीं, 72 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर

Fri, 20 Feb 2026 03:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Session: विधानसभा में सरकार ने प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कमी से इनकार करते हुए पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया। फर्जी खाद कारोबार पर कार्रवाई की जानकारी दी गई। साथ ही 2024-25 में करीब 72 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर होने की बात कही गई।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कुछ स्थानों पर किसानों की कतारें अवश्य दिखाई दीं, लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं थी और कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति कर रही है। मंत्री के अनुसार लंबे मानसून के कारण बुवाई का रकबा बढ़ा है, जिससे उर्वरकों की मांग में इजाफा हुआ। इसी वजह से कुछ स्थानों पर दबाव की स्थिति बनी, लेकिन इसे कमी नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के सवाल पर जवाब
कांग्रेस के सवाल का जवाब देते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने दोहराया कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि फर्जी खाद और बीज के कारोबार पर सरकार ने सख्ती बरती है। इस क्रम में 27 फैक्टरियां सील की गई हैं, 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, 169 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में अधिक कठोर है और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया गया है।

पढ़ें- Rajasthan News: विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चयन प्रक्रिया के बाद मिली जिम्मेदारी
 


शिक्षक भर्ती पर सरकार की जानकारी

वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया संचालित कर रही है। वर्ष 2024 और 2025 में विभिन्न श्रेणियों के हजारों पदों पर विज्ञापन जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक सहित कुल मिलाकर लगभग 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया प्रगति पर है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें