फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिछले बजट में किए वादों को लेकर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, बोले- जुमले सुनाने में व्यस्त हैं सीएम

Thu, 13 Feb 2025 02:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की भजनलाल सरकार 19 फरवरी को अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। आने वाले बजट में कई घोषणाएं और वादे होंगे लेकिन पिछले बजटों की स्थिति क्या रही इसे जानना भी जरूरी है। पेश है इस पर एक रिपोर्ट :
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल का दूसरा बजट 19 फरवरी को पेश होने जा रहा है लेकिन कांग्रेस अब पिछले बजटों में की घोषणाओं पर सवाल उठा रही है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा सस्ते सिलेंडर को लेकर की गई थी। भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्ववर्ती अशोक गहलोत की 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने की योजना बदलकर कर सिलेंडर की कीमत 450 रुपए कर दी थी लेकिन हकीकत यह है कि करीब 23 लाख परिवारों को सब्सिडी मिली ही नहीं। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि राजस्थान में "मोदी की गारंटी" और गरीबों की हालत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उज्ज्वला एवं BPL परिवारों की महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी और इसके तहत महिलाओं को समयबद्ध तरीके से सब्सिडी ट्रांसफर कर 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया गया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि सरकार में आने पर 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा लेकिन पिछले साल के अक्टूबर एवं नवंबर महीने में लिए गए गैस सिलेंडर की सब्सिडी अब तक नहीं मिली है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने भाषणों में इन सब जरूरी बातों का जिक्र करने की बजाय केवल हवा-हवाई जुमले सुनाने में व्यस्त हैं।

वहीं सरकार पर अब टीएसपी फंड रिलीज नहीं करने के भी आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले बजट में भजनलाल सरकार ने टीएसपी एरिया में फंड की राशि को 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपए कर दी थी लेकिन अब तक इस मद में एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें