फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सेवा

Tue, 27 Oct 2026 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर से दुबई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार से अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इससे यात्रियों को हवाई सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प और सीटें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से दुबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार से जयपुर और दुबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन शुरू करने जा रही है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इससे दुबई जाने और वहां से जयपुर लौटने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन


नई फ्लाइट का समय और शेड्यूल
एयर इंडिया एक्सप्रेस के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, नई फ्लाइट जयपुर से दोपहर 1 बजे दुबई के लिए रवाना होगी। वहीं, दुबई से वापसी के दौरान यह फ्लाइट रात 9:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। नई फ्लाइट शुरू होने से जयपुर और दुबई के बीच हवाई संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी सुविधा होगी।

पढे़ं: झगड़ा, घायल और मौत की सूचना...गांव पहुंचीं कई एंबुलेंस, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला; आगे क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगे तीन फ्लाइट विकल्प
वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर से दुबई के लिए रोजाना एक नियमित फ्लाइट का संचालन कर रही है। अब सप्ताह में तीन दिन अतिरिक्त उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सीटों की उपलब्धता के लिहाज से राहत मिलने की उम्मीद है। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की उड़ानों को मिलाकर जयपुर से दुबई के लिए कुल तीन फ्लाइट विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा और यात्रा के समय के अनुसार हवाई सफर का विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें