जयपुर की छात्रा नव्या मीणा आईं अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 के तहत कला संकाय में जयपुर की छात्रा नव्या मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नव्या ने कुल 500 में से 498 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की और राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
साधारण पृष्ठभूमि से आई सफलता
नव्या मीणा, अशोक कुमार मीणा और माखनी देवी की पुत्री हैं। वह जयपुर के बधाल गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लुनियावास-बाधाल की छात्रा हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ाई करते हुए उनका यह प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है।
पढ़ें- RBSE 12th Result 2026: सीकर की दो सहेलियां विज्ञान संकाय में 99.80% के साथ संयुक्त रूप से अव्वल, UPSC लक्ष्य
विषयवार प्रदर्शन में भी उत्कृष्ट अंक
नव्या ने विषयवार प्रदर्शन में भी उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने हिंदी और इतिहास में 100-100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी और हिंदी साहित्य में 99-99 अंक हासिल किए, जबकि भूगोल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्टिंक्शन के साथ 100 अंक प्राप्त किए।
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल
नव्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन को न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।