फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्पोर्ट्स मैनेजर की 10 और असिस्टेंट स्पोर्ट्स मैनेजर की 40 नई पोस्ट होंगी क्रिएट, मिली मंजूरी

Wed, 23 Aug 2023 08:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के युवा मामले और खेल विभाग में 50 नई पोस्ट क्रिएट करने की स्वीकृति दी है। संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक और जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक के पदों का सृजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम गहलोत की मंजूरी के अनुसार संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक (एल-14) के 10 पद क्रिएट होंगे। इनमें पांच पद सीधी भर्ती और पांच पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाएंगे। इसी प्रकार, जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक (एल-12) के 40 पद सृजित होंगे, जो 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता और अनुभव भी तय किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों से विभाग की योजनाओं का इम्प्लीमेंटेशन, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, सब्सिडी डिस्ट्रीब्यूशन, खेल अकादमियों का संचालन, राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन और खेल संघों से सम्बन्धित कार्यों का संचालन बेहतर तरीके से हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

चिकित्सा संस्थानों में 211 नई पोस्ट होंगी क्रिएट
सीएम ने प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 211 नई पोस्ट क्रिएट करने की भी स्वीकृति दी है। बीकानेर के धीरदेसर चोटियान, सोनियासर शिवदानसिंह उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अपग्रेड होंगे। सीएम गहलोत की स्वीकृति के अनुसार, नव स्थापित मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहले फेज के तहत 61 नई पोस्ट क्रिएट की जाएंगी। इनमें कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, उप रजिस्ट्रार, कनिष्ठ विधि अधिकारी, वित्तीय सलाहकार, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर सांख्यिकी, इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-द्वितीय और केयर टेकर के 1-1 पद, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, जूनियर अकाउंटेंट और निजी सहायक के 2-2 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और स्टेनोग्राफर के 4-4 पद, सहायक प्रोग्रामर के 3 पद, सूचना सहायक के 6 पद, वरिष्ठ सहायक के 8 पद और कनिष्ठ सहायक के 15 पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


नेत्र सहायक संवर्ग के 132 नवीन पद स्वीकृत
मुख्यमंत्री की ओर से 100 बेड्स और अधिक के हॉस्पिटल्स में नेत्र सहायक संवर्ग के स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन करते हुए 132 नए पदों के क्रिएशन की स्वीकृति दी गई है। जिसके अनुसार जिला चिकित्सालयों में 49, उप जिला चिकित्सालयों में 65, सैटेलाइट चिकित्सालयों में 3 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 15 नवीन पद सृजित किए जाएंगे। प्रस्तावित नॉर्म्स के अनुसार अब 150 बैड और अधिक के जिला चिकित्सालय में नेत्र सहायक के 2 के स्थान पर 3 पद होंगे, जबकि 100 बैड्स से 150 बैड्स वाले उप जिला चिकित्सालय, 100 बेड्स वाले सैटेलाइट चिकित्सालय और 100 बैड्स वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 के स्थान पर 2 पद होंगे। 

बीकानेर के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र अपग्रेड
मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले के धीरदेसर चोटियान आयूड सोनियासर शिवदानसिंह के उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अपग्रेड करने की मंजूरी देते हुए 18 नवीन पदों के सृजन की मंजूरी भी दी है। इनमें चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, लैब टेक्नीशियन , सफाई कर्मचारी के 2-2 और नर्स द्वितीय श्रेणी व वार्ड ब्वॉय के 4-4 पद शामिल हैं।

मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, जामडोली के भवन निर्माण के लिए 3.92 करोड़ रुपए स्वीकृत
मानसिक विमंदित महिला और बाल कल्याण पुनर्वास गृह, जामडोली जयपुर में भी सीएम ने बॉयज़ विंग की बिल्डिंग निर्माण के लिए 3.92 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से 125 आवासीय क्षमता के मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह (बालक विंग) का निर्माण पूरा हो सकेगा। लगभग 7.85 करोड़ रुपए की लागत के इस भवन के निर्माण के लिए 3.92 करोड़ की राशि पूर्व में निर्माण एजेंसी राज्य कृषि विपणन बोर्ड को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। अब शेष राशि उपलब्ध करवाने के लिए यह स्वीकृति दी गई है। 

125 आवासीय क्षमता के बॉयज़ विंग बिल्डिंग का निर्माण
विशेष योग्यजन विभाग के अंतर्गत वर्तमान में जामडोली में बौद्धिक दिव्यांग या विमंदित महिलाओं और बालकों के रिहैबिलिटेशन के लिए 250 क्षमता का पुनर्वास गृह संचालित है। अब उस पुनर्वास गृह का विस्तार करते हुए 125 आवासीय क्षमता के बालक विंग के भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें