फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में बारिश का अलर्ट; उत्तर-पश्चिमी इलाके में अगले तीन दिन चलेगा बारिश का दौर

Sun, 15 Oct 2023 01:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बनने के कारण प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का दौर रहेगा।
 
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अक्टूबर महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के नए अपडेट के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बन रहा है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में आज बारिश रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


इन इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बने तंत्र का जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में रहेगा। वहीं, पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से मौसम में परिवर्तन आएगा और इससे ठंडक भी बढ़ती हुई नजर आएगी। 16 अक्टूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके चलते जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें