फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: त्योहारी सीजन में घर लौट रहे यात्रियों के लिए राजस्थान से गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Sat, 02 Nov 2024 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

त्योहारी सीजन के चलने राजस्थान में बस और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। छठ पर्व की वजह से लाखों की संख्या में यात्री राजस्थान से बिहार जा रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान से गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस बार त्योहारी सीजन पर यात्रियों की भीड़ को दखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया है। स्टेशनों पर आरपीएफ की नफरी बढ़ाई गई है, जो यात्रियों को लाइन में लगवाकर ट्रेन में प्रवेश करवा रही है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा से गाड़ी सं 04723/04724 हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी हिसार से साप्ताहिक रूप से प्रत्येक रविवार तीन, 10 एवं 17 नवंबर को और हड़पसर (पुणे) से प्रत्येक सोमवार चार, 11 एवं 18 नवंबर को चलेगी। जो कि मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा एवं भवानीमंडी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।  इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 20 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 04723 हिसार-हड़पसर (पुणे) स्पेशल रविवार को 05.50 बजे प्रस्थान होकर कोटा स्टेशन पर 16.35 बजे आगमन कर सोमवार को 11.45 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04724 हड़पसर (पुणे) हिसार स्पेशल हड़पसर (पुणे) से सोमवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को कोटा स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन कर 22.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बसई रोड, कल्याण, कर्जत, लोणावला एवं पुणे स्टेशनों पर रूकेगी। 
विज्ञापन


कब कितनी ट्रेनें चलाई जा रहीं

  • एक नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे ने चार विशेष गाड़ियां चलाईं
  • दो नवंबर 2024 को तीन विशेष गाड़ी चलाई जा रही हैं
  • दो नवंबर 2024 को 38 गाड़ियां उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से गुजरेंगी
  • दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जो छठ का त्योहार आते ही अपने-अपने घरों की ओर जाना चाहते हैं


गाड़ी संख्या        कहां से कहां तक        कितने बजे प्रस्थान

  • 04189               कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़    07:15 बजे प्रस्थान     

  • 01924               वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हडपसर  19:40 बजे प्रस्थान 

  • 01919               आगरा कैंट से अहमदाबाद       23:30 बजे प्रस्थान

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें