फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी : 23,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Sun, 15 Feb 2026 06:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे राजस्थान में करीब 23,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अजमेर की धरती से प्रधानमंत्री राज्य को “अभूतपूर्व विकास कार्यों का पैकेज” देंगे। इन परियोजनाओं में आधारभूत संरचना, जनकल्याण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई नए कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी, साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान:  सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर आग, मेडिकल इमरजेंसी के पास इलेक्ट्रिकल पैनल से उठी चिंगारी से बढ़ा खौफ

कार्यक्रम के दौरान ‘रोजगार उत्सव’ का आयोजन भी होगा, जिसमें 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य सरकार के “विकसित राजस्थान” के संकल्प को और मजबूती देगा तथा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें