हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच नागौर सांसद और आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल रविवार शाम करीब 6 बजे SMS अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने पूरे मामले में चिकित्सा तंत्र और सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि जोधपुर में एक्मो मशीन उपलब्ध थी लेकिन प्रशिक्षित ऑपरेटर नहीं था। इसी कारण डॉ. राकेश को जयपुर रेफर किया गया। यदि समय पर मशीन को संचालित किया जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। यह घटना चिकित्सा विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि एक PG डॉक्टर की मौत हो जाती है लेकिन रातभर सरकार, चिकित्सा मंत्री और विभाग के आला अधिकारी मौन रहते हैं। भजनलाल सरकार को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए।
पढ़ें: पूर्व प्रधान की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, शादी के लिए इंकार करने से नाराज चल रहे थे घरवाले