फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: निकाय चुनाव के बीच खाचरियावास का सरकार पर हमला, बोले- जनता वोट से भाजपा को देगी जवाब

Tue, 08 Sep 2026 07:18 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: निकाय चुनाव के बीच प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था, विकास, चिकित्सा व्यवस्था, चुनाव में शराब बांटने और आईफा आयोजन के खर्च को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता अपने वोट के जरिए सरकार को संदेश देगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो कर रहे हैं, लेकिन पिछले ढाई साल में राजस्थान की कानून व्यवस्था और विकास व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और राजस्थान इस मामले में देश में शीर्ष पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


चुनाव में शराब बांटने का लगाया आरोप
खाचरियावास ने चुनाव के दौरान भाजपा पर शराब बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शराब बांटी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उन्हें बताया कि पूरी बोतल की मांग करने पर पौवे दिए जा रहे हैं और अंग्रेजी शराब की जगह देसी शराब दी जा रही है।

नकली दवाओं का भी लगाया आरोप
पूर्व मंत्री ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की मौत, आंखों की रोशनी जाने और किडनी फेल होने के गंभीर दावे किए। साथ ही आरोप लगाया कि मरीजों को नकली दवाइयां दिए जाने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। हालांकि, प्रेसवार्ता में किए गए इन दावों के समर्थन में उन्होंने विस्तृत दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रोड शो पर घेरा
जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर खाचरियावास ने सांगानेर सहित अन्य क्षेत्रों की बदहाल सड़कों और मूलभूत समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने डिप्टी सीएम दिया कुमारी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विधानसभा क्षेत्रों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए।

'नेता जनसेवक हैं'
दिया कुमारी के जनता को ‘औकात में रहने’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खाचरियावास ने कहा कि जनता अपनी औकात में है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए कि वे जनसेवक हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

आईफा के खर्च पर भी खड़े किए सवाल
खाचरियावास ने आईफा आयोजन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद देवजी मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये IIFA आयोजन में खर्च कर दिए गए। उन्होंने सवाल किया कि यही राशि मंदिर के विकास पर खर्च होती तो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकती थीं।

भाजपा सरकार नहीं गिरेगी, लेकिन जनता का संदेश जरूर जाएगा
पूर्व मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने से सरकार नहीं गिरेगी, लेकिन जनता का संदेश सरकार तक जरूर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इससे रुके हुए विकास कार्यों को गति देने का दबाव बनेगा। खाचरियावास ने दावा किया कि जनता चुनाव में अपने वोट के जरिए भाजपा को जवाब देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें