फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: प्रवासी राजस्थानियों से पूनिया बोले- यह चुनाव PFI-कांग्रेस के खिलाफ, बजरंगबली के समर्थन में दें वोट

Sat, 06 May 2023 03:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

डॉ. पूनिया ने प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी कहावत है, जहां पहुंचे रेलगाड़ी वहां पहुंचे मारवाड़ी। जहां पहुंचे बैलगाड़ी वहां पहुंचे मारवाड़ी। चीन के बॉर्डर और अरुणाचल प्रदेश तक मारवाड़ी पहुंच गए, जो अपने अथक परिश्रम से देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक का यह चुनाव PFI और कांग्रेस के खिलाफ है। बजरंगबली के समर्थन का चुनाव है। बजरंगबली के भक्तों को यह तय कर लेना चाहिए कि कर्नाटक में हिंदुत्व की, राष्ट्रवाद की और देश के स्वाभिमान की सरकार चलेगी।

हिंदुस्तान की अस्मिता का चुनाव 

विज्ञापन

सतीश पूनिया ने बेंगलुरु में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान वहां रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक का यह चुनाव हिंदुस्तान की अस्मिता का चुनाव है। हिंदुस्तान के स्वाभिमान का चुनाव है, हिंदुस्तान के गौरव का चुनाव है। राजस्थान के लगभग 2 करोड़ प्रवासी राजस्थानी दुनिया के हर हिस्से में हैं। कर्नाटक में लाखों की संख्या में राजस्थानी हैं। अकेले बेंगलुरु में 20 लाख से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी निवास करते हैं। राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बेंगलुरु में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद कर कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यहां आमजन का माहौल बता रहा है कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी। फिर 2023 में ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

जहां पहुंचे चीलगाड़ी वहां भी पहुंचे मारवाड़ी- पूनिया
डॉ. पूनिया ने प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी कहावत है, जहां पहुंचे रेलगाड़ी वहां पहुंचे मारवाड़ी। जहां पहुंचे बैलगाड़ी वहां पहुंचे मारवाड़ी। चीन के बॉर्डर और अरुणाचल प्रदेश तक मारवाड़ी पहुंच गए, जो अपने अथक परिश्रम से देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है, उन्होंने चीलगाड़ी सस्ती कर दी। अब जहां पहुंचे चीलगाड़ी वहां भी पहुंचे मारवाड़ी, तो तीनों तरीके से मारवाड़ी पहुंच सकते हैं। राजस्थान के लगभग 2 करोड़ प्रवासी राजस्थानी दुनिया के हर हिस्से में हैं। इससे भी बड़ी खुशी की बात है कर्नाटक में लाखों की संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं और अकेले बेंगलुरू में 20 लाख से अधिक प्रवासी राजस्थानी निवास करते हैं।

सब लोगों की निगाह राजस्थानियों पर- पूनिया

विज्ञापन

सतीश पूनिया ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव का माहौल है और सब लोगों की निगाहें राजस्थानियों पर है। राजस्थानी आदमी की साख पूरी दुनिया में है। व्यापार में, ईमानदारी में, परिश्रम में, शौर्य और स्वाभिमान में यह साख है। इसलिए राजस्थान के प्रवासी भाई-बहनों की बड़ी जिम्मेदारी है, जिस तरीके से 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वाभिमान को ऊंचा किया, बुनियादी विकास को ताकत दी और देश की मजबूती का यह कार्य निरंतर जारी है। 

उस शख्स का अभिनंदन कीजिए, जिन्होंने PFI को बैन किया
सतीश पूनिया ने कहा कि जिस तरीके से कर्नाटक में पीएफआई जैसे संगठनों ने आंख उठाकर यहां की सुख-शांति को ग्रहण लगाने की कोशिश की, आप उस शख्स का अभिनंदन कीजिए, जिन्होंने पीएफआई को बैन किया। जिन्होंने राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के झंडे को ऊंचा और बुलंद किया। इसलिए कर्नाटक का यह चुनाव केवल कर्नाटक की सरकार का चुनाव नहीं है, यह चुनाव हिंदुस्तान की अस्मिता का चुनाव है, हिंदुस्तान के स्वाभिमान का चुनाव है, हिंदुस्तान के गौरव का चुनाव है।

यह चुनाव PFI के खिलाफ और बजरंगबली के समर्थन का चुनाव है
सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसलिए ही नहीं कही जाती, कर्नाटक में सुख शांति और समृद्धि आए, यह भाजपा सरकार का संकल्प है। कुछ लोग इस नीयत से काम करते हैं कि बजरंग दल को बैन करो और पीएफआई को चालू करो, यह चुनाव उन लोगों के खिलाफ यह चुनाव है। चुनाव पीएफआई के खिलाफ है और बजरंगबली के समर्थन का चुनाव है। बजरंगबली के भक्तों को यह तय कर लेना चाहिए कि कर्नाटक में  हिंदुत्व की, राष्ट्रवाद की और देश के स्वाभिमान की सरकार चलेगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें