फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के बयान पर सियासत गरमाई, BJP में अंदरूनी बयानबाजी तेज; गहलोत बोले सब ठीक नहीं

Tue, 14 Apr 2026 06:27 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Political Row Over Vasundhara Raje Statement: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान पर सियासत तेज हो गई है। बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई दी। वहीं, गहलोत ने बीजेपी के भीतर अंदरूनी खींचतान की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
राजस्थान में वसुंधरा राजे के बयान पर सियासत गरमाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हालिया बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद खुद राजे को सामने आकर सफाई देनी पड़ी, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 
वसुंधरा राजे ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद की इच्छा या मांग की बात नहीं की, बल्कि उनके लिए जनता का स्नेह और समर्थन ही सबसे बड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ षड्यंत्रकारी तत्व उनकी बातों को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
दरअसल, बारां जिले में सड़क निर्माण से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि जब धौलपुर में उनके निवास के सामने सड़क निकाली गई, तब उन्हें भी अपनी बाउंड्री पीछे करनी पड़ी थी। इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बना लिया।
विज्ञापन

 
बीजेपी के भीतर भी इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मारवाड़ी अंदाज में एक दोहा सुनाते हुए परोक्ष रूप से जवाब दिया, जिसे राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी के अंदर भी मतभेद मौजूद हैं।

पढ़ें- Politics: सांसद हरीशचंद्र मीना का भाजपा सरकार पर तंज; महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
 


वहीं, कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे को सफाई देने की जरूरत ही नहीं थी, लेकिन बीजेपी के भीतर ही कौन क्या कह रहा है, यह सबके सामने है। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती है, जबकि उनकी अपनी स्थिति ही अस्थिर नजर आ रही है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने दावा किया कि उनकी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी। इधर, बीजेपी के भीतर जारी बयानबाजी ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दे दी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें