फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Day Parade Registration: जयपुर में आर्मी डे परेड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,जानिए कैसे मिलेगी एंट्री

Wed, 07 Jan 2026 02:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में 15 जनवरी की आर्मी डे परेड व रिहर्सल देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। राज्य सरकार के SSO आईडी पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम में एंट्री ली जा सकेगी-
विज्ञापन
आर्मी डे परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड और उससे पहले होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल देखने के लिए आम लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए एंट्री दी जाएगी। इसके लिए मंगलवार शाम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करना होगा लॉग इन

विज्ञापन

इच्छुक लोग sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद सिटिजन ऐप में जाकर ‘Army Day Parade Registration’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां केवल दो जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है। एक व्यक्ति अधिकतम दो लोगों का रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके अलावा ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
9, 11 व 13 को रिहर्सल
जगतपुरा स्थित महल रोड पर 9, 11 और 13 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल तथा 15 जनवरी को मुख्य आर्मी डे परेड आयोजित होगी, जिसे आमजन देख सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदकों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दिशा-निर्देश, रूट मैप और पार्किंग की जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 जनवरी तक खुले रहेंगे। रजिस्ट्रेशन के समय दर्शक अपनी पसंद की तारीख (9, 11, 13 या 15 जनवरी) चुन सकते हैं। परेड देखने के लिए सुबह 8:45 बजे तक स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा और कार्यक्रम समाप्त होने से पहले बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से ड्रोन, कैमरा, बैग, पर्स, ज्वलनशील पदार्थ और नुकीली वस्तुएं ले जाने पर रोक रहेगी। सभी दर्शकों की सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश होगा। परेड में भारतीय सेना की विभिन्न बटालियन, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और स्वदेशी नस्ल के सैन्य डॉग्स भी शामिल होंगे। जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड सैन्य छावनी से बाहर आयोजित की जा रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें