फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेवाराम के बाद कांग्रेस के एक और बड़े नेता के बेटे का अश्लील वीडियो लीक, जानें पूरा मामला

Tue, 09 Jan 2024 11:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

कांग्रेस नेता के पुत्र का ये वीडियो कांग्रेस के लिए एक और शर्मिंदगी की वजह बन सकता है। वीडियो में नेता पुत्र समलैंगिक संबंध बनाते नज़र आ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के बेटे का अश्लील वीडियो वायरल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की अश्लील सीडी के बाद राजस्थान कांग्रेस के एक बड़े नेता के पुत्र का भी अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 'कौन आला कमान' का बयान देकर विवादों में आये नेता के पुत्र का ये वीडियो कांग्रेस के लिए एक और शर्मिंदगी की वजह बन सकता है। 
विज्ञापन


वीडियो में नेता पुत्र समलैंगिक संबंध बनाते नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस के लिए उनके नेताओं के एक के बाद एक वायरल वीडियो परेशानी पैदा करने वाले हैं। इसी माह राजस्थान में विधानसभा सत्र भी है। भाजपा विधानसभा श्रीकरणपुर उपचुनाव हारी तो कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिला, लेकिन इस तरह एक के बाद एक वीडियो कांग्रेस को बैकफ़ुट पर ला सकते हैं।

गौरतलब है कि मेवाराम जैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार देर रात कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। जोधपुर के राजीव नगर थाने में एक विवाहिता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाते हुए दो अश्लील वीडियो का जिक्र किया था। विधानसभा चुनावों में भी यह मामला ज़ोर शोर से उछाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें