फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राजस्थान रोडवेज की चलती बस में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 27 Feb 2026 06:22 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर में मानसरोवर रीको चौराहे के पास राजस्थान रोडवेज की बस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें चालक और परिचालक की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजस्थान रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। यह बस सिंधीकैंप बस स्टैंड से केकड़ी जा रही थी। इसमें करीब 70 यात्री सवार थे। घटना मानसरोवर रीको चौराहे के पास दोपहर करीब 2:40 बजे हुई।

विज्ञापन


चालक और परिचालक की समझदारी से बची यात्रियों की जान
आग लगते ही बस में धुआं भर गया और कुछ ही पलों में लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक लिया। चालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को जल्दबाजी में सुरक्षित नीचे उतारा गया।

आग ने ले लिया विकराल रूप
यात्री जैसे-तैसे बस से बाहर निकले और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। मानसरोवर फायर स्टेशन के फायरमैन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बस के वायरिंग सिस्टम में लगी आग तेजी से फैलती हुई इंजन तक पहुंच गई, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने में लगा आधा घंटा
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुकी थी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए इस दिन कोटा से चलेगी ट्रेन
विज्ञापन


बड़ा हादसा टला
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और न ही किसी को झुलसने की सूचना है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू कराया और बस को सड़क से हटवाया। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें