फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा

Sun, 15 Sep 2024 08:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में अब मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी और उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश का दौर अब सुस्त पड़ रहा है। आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी और उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। मानसून के सुस्त पड़ने से अधिकांश स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

 

प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक करीब 64 प्रतिशत वर्षा अधिक हो चुकी है। प्रदेश में सामान्य वर्षा का स्तर 398.53 एमएम है जबकि अब तक 652.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। राज्य के बांधों की बात करें तो इस मानसून सीजन में 376 बांध पूरी तरह भर चुके हैं।  अच्छे मानसून के चलते प्रदेश के बांध कुल भराव क्षमता के 83 प्रतिशत तक भर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें