फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet: अर्जुन संभालेंगे कानून तो भागीरथ करेंगे किसानों की देखरेख, जानें भूपेंद्र और गजेंद्र का मंत्रालय

Mon, 10 Jun 2024 09:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

मंत्रालय की जिम्मेदारी में इस बार राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत का मंत्रालय बदल दिया गया है। वहीं भूपेंद्र यादव को पिछली बार की तरह ही इस बार भी  वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है।
 
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में राजस्थान के चार मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल के लिए सोमवार को पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें राजस्थान से कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह को पर्यटन मंत्रालय और भूपेंद्र को वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह शेखावत को पिछली मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्रालय दिया गया था। इस बार उनका मंत्रालय बदला गया है। वहीं, भूपेंद्र यादव के पास पिछली सरकार में भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ही जिम्मेदारी थी।

पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में अर्जुन राम मेघवाल को कानून और संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं अब उन्हें नई मोदी सरकार में भी कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर से सांसद चुनकर आए भागीरथ चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। भागीरथ चौधरी को इस मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें