सार
जयपुर में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 का भव्य लॉन्च हुआ। शो के ऑर्गेनाइजर चिराग चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन के ऑडिशन और गतिविधियां जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित की जाएंगी।
राजस्थान की महिलाओं को फैशन, आत्मविश्वास और पहचान का नया मंच देने की दिशा में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 सीज़न की भव्य लॉन्चिंग जयपुर में की गई। लॉन्चिंग सेरेमनी में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रमुख चेहरे, शो के पार्टनर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजस्थान की बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य को विस्तार से साझा किया गया।
शो के ऑर्गेनाइजर चिराग चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन के ऑडिशन और गतिविधियां जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजस्थान के हर क्षेत्र की महिलाओं को समान अवसर मिल सके और छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ सकें। ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप ग्रूमिंग सेशंस, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और रनवे शोकेस दिए जाएंगे।
पढ़ें: 'कागजी आंकड़ों का बजट, जनता के लिए निराशाजनक', कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कसा तंज
उन्होंने बताया कि मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण का एक मजबूत राज्य-स्तरीय प्लेटफॉर्म है। इस पेजेंट का उद्देश्य प्रतिभागियों को फैशन, लाइफस्टाइल और ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में सशक्त पहचान दिलाना है। विनर और फाइनलिस्ट्स को भविष्य में फैशन डिजाइनर्स, लक्जरी ब्रांड्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मीडिया हाउसेज के साथ काम करने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।