फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: बेढम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- गहलोत सरकार में था जंगलराज, हमने अपराधों पर अंकुश लगाया

Thu, 02 Oct 2025 05:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भजनलाल सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दशहरे के मौके पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के समय प्रदेश में जंगलराज था और आपराधिक तत्व फलफूल रहे थे।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयदशमी के मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के ताजा आंकड़े यह साबित करते हैं कि जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में  जंगलराज था और अपराध लगातार बढ़ रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि गहलोत सरकार के दौरान अपराधों में 7.2% की वृद्धि हुई थी, जबकि 2024 में भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया गया है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अपराध के खिलाफ भाजपा सरकार का स्पष्ट संदेश है— कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

आंकड़ों का हवाला देते हुए बेढम ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में बलवों में 76% की कमी आई है। बलात्कार के मामलों में 7% और हत्या के मामलों में 17% की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति अपराध कम करने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भीलवाड़ा में अपराधियों का महिमामंडन करने वाले सात गायक बैन, भविष्य में गाने पर भी रोक

गृह राज्य मंत्री ने बताया कि साइबर अपराधों में भी 31% की कमी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल सरकार की नीतियों का नहीं बल्कि पुलिस के मनोबल का भी परिणाम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास जगाने का काम किया है।

बेढम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी हमला बोला और कहा कि इन आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि जनता ने कांग्रेस को पहले ही सबक सिखा दिया है। दिल्ली में जीरो, राजस्थान उपचुनाव में जीरो और आगे भी कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


टीकाराम जूली पर टिप्पणी करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जिस वर्ग से वे आते हैं, कांग्रेस सरकार के दौरान उस वर्ग पर अत्याचार हुए। आज भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराधों में कमी आई है और भाजपा जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें