Jaipur News: पीड़ित ने लगातार धमकियों से परेशान होकर करधनी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि यह संगठित साइबर ठगी गिरोह का काम है। मामले की जांच साइबर सेल के साथ मिलकर की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स द्वारा ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करधनी इलाके के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उन्हें न्यूड वीडियो कॉल दिखाकर धमकाया गया और 1.08 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर की रात पीड़ित को वाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल उठाने पर एक युवती न्यूड हालत में नजर आई और अश्लील हरकतें करने लगी। असहज होकर पीड़ित ने कॉल काट दिया। अगले दिन दोपहर 11 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने कहा कि एक युवती ने शिकायत दी है और आपके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जो वायरल होने वाली है।
डराने-धमकाने के बाद वीडियो डिलीट करवाने के नाम पर एक मोबाइल नंबर भेजा गया। वहां से कॉल कर एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वीडियो हटवाने के लिए पैसे दो, वरना सुसाइड कर लो। डर के माहौल में पीड़ित ने 1.08 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम खत्म होने पर उन्होंने परिचित से 15 हजार रुपये उधार लेकर भी भेजे।
साइबर अपराधियों ने यू-ट्यूब से वीडियो डिलीट करने की फर्जी रसीद भी भेज दी। लेकिन 4 सितंबर को फिर से कॉल कर मृतका के परिवार से सेटलमेंट का बहाना बनाकर 3.50 लाख रुपये और मांगे। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि यह संगठित साइबर ठगी गिरोह का काम है। मामले की जांच साइबर सेल के साथ मिलकर की जा रही है।