फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Food Safety Action: जयपुर में 10 हजार लीटर वनस्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज

Thu, 08 Jan 2026 07:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शुद्ध आहार अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9853 लीटर वनस्पति घी सीज किए व मसालों व तेल के नमूने लिए गए।

विज्ञापन
नकली घी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में मिलावट खोर बेखौफ होकर मिलावट का धंधा चला रहे हैं। खाद्य विभाग की ओर से बुधवार देर शाम  शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। साथ ही, अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए। 

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट-पर-वार अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी सीज़ किया गया। मौके पर अशोका वनस्पति के 2 अलग-अलग बैच के सैंपल लिए गए एवं एक सैंपल नेचर फ्रेश वनस्पति का भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि अशोका वनस्पति का इसी फर्म से सितम्बर 2025 में लिया गया नमूना सबस्टैण्डर्ड पाया गया था। 

इसके अलावा मैसर्स सैनी किराना स्टोर, रोड नं. 17 वीकेआई से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया तथा 150 किलो मिर्च पाउडर सीज किया गया। इसी प्रकार वीकेआई क्षेत्र में ही मैसर्स अग्रवाल इंटरप्राइजेज से महान ब्राण्ड के घी का सैंपल तथा मुकेश डिपार्टमेंटल स्टोर से धनिया पाउडर एवं चौमू किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना  लिया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विशाल मित्तल तथा पवन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें