राजस्थान के खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के रेतव राम डांगा ने जीत हासिल की है। उन्होंने आरएलपी की कनिका बेनीवाल को हरा दिया है।
राजस्थान के खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के रेतव राम डांगा ने जीत हासिल की है। उन्होंने आरएलपी की कनिका बेनीवाल को 13870 वोटों से हरा दिया है।
11:40 AM, 23-Nov-2024
खींवसर उपचुनाव में बीजेपी ने फिर बनाई बढ़त
खींवसर उपचुनाव में बीजेपी ने फिर से बढ़त बना ली है। यहां रेवंतराम डंगा 7887 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:28 AM, 23-Nov-2024
खींवसर उपचुनाव में नौवें राउंड की गिनती पूरी, बेनीवाल की पत्नी 1602 वोटों से आगे
खींवसर उपचुनाव में नौवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसके बाद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल 1602 वोटों से आगे चल रही है।
Khinwsar Bypoll Result Live: खींवसर उपचुनाव में बीजेपी का बजा डंका, बेनीवाल की पत्नी 13870 वोटों से हारी
नागौर जिले में खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 23 तारीख को नागौर के लॉ कॉलेज में वोटों की गिनती हो रही है। 18 टेबलों पर होने वाली इस गिनती में कुल 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें प्रमुख हैं कांग्रेस के डॉ. रतन चौधरी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कनिका बेनीवाल और भारतीय जनता पार्टी से रेवंतराम डांगा।
खींवसर विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 75, वर्ष 2023 में 73 और वर्ष 2024 में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है। मूंडवा सीट के खत्म होने के बाद अस्तित्व में आई यह सीट हनुमान बेनीवाल का अभेद्य किला रही है। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने इस बार भाई नारायण बेनीवाल का टिकट काटकर पत्नी कनिका बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया।
वहीं, बीजेपी ने आरएलपी छोड़कर आए रेवंतराम डांगा को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने यहां से डॉ. रतन चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। बेनीवाल चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, लगातार दूसरी बार नागौर से सांसद हैं।
यहां पढ़ें ताजा अपडेट... खींवसर नागौर
खींवसर उपचुनाव 2024
पांचवां राउंड कंप्लीट
आरएलपी आगे- 310
कनिका बेनीवा- 5729
बीजेपी के रेवंतराम डांगा- 5419
कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी- 287