फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs in Rajasthan: नौकरी की तलाश में हैं तो आपके काम की है ये खबर, सहकारी बैंकों में होने जा रही है सीधी भर्ती

Thu, 10 Oct 2024 10:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में नौकरी के इंतजार में कंपीटीशन एक्जाम की तैयारियों में जुटे बेरोजगार युवाओं के लिए सहकारी क्षेत्र से अच्छी खबर है। प्रदेश के 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में बैंकिंग सहायक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक एवं कंप्यूटर प्रोगामर के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों तथा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में बैंकिंग सहायक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक एवं कम्पयूटर प्रोगामर के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि  ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं लैम्पस में कार्यरत व्यवस्थापकों के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों में 20 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे व्यवस्थापकों के कार्य अनुभव का लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंकों में पैक्स व्यवस्थापक से बैंकिंग सहायक के पद पर चयन के लिए नियम जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


किन पदों पर कितनी भर्ती यहां देखें
सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों में 299 पदों पर बैंकिंग सहायक, 92 पदों पर प्रबंधक तथा 7 पदों पर कम्प्यूटर प्रोग्रामार की भर्ती के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में 46 पदों पर बैंकिंग सहायक, 7 पदों पर प्रबंधक, 5 पदों पर वरिष्ठ प्रबंधक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है। सभी बैंकों से अद्यतन रिक्त पदों की सूचना प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बैंकों से रिक्त पदों की सूचना शीघ्र प्राप्त करने तथा सूचना का संकलन कर सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिये निर्देषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें