फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Literature Festival: साहित्य और कला की महफिल का आगाज आज, पांच दिन चलेगा साहित्य प्रेमियों का महासंगम

Thu, 30 Jan 2025 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल कल से जयपुर के क्लार्क्स आमेर में शुरू होने वाला है। पांच दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में साहित्य और कला जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।
विज्ञापन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में पहचान बना चुके जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) का आगाज आज से होगा। पांच दिवसीय यह फेस्टिवल 3 फरवरी तक होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में देश-विदेश की बड़ी साहित्यिक हस्तियां शिरकत करेंगी। फेस्टिवल में विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस साल फेस्टिवल की सजावट की थीम 'उत्सव' रखी गई है, जिसके तहत एंट्री गेट से लेकर विभिन्न सेशन वेन्यू को खूबसूरती से सजाया गया है।

विज्ञापन


टिकट दामों में हुई कटौती
इस बार फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल और म्यूजिक स्टेज के टिकट के दाम कम किए गए हैं। पिछले साल म्यूजिक स्टेज की एक टिकट 950 रुपए की थी, जो इस बार घटाकर 499 रुपए कर दी गई है। साथ ही म्यूजिक इवेंट के दौरान दर्शकों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन और ड्रिंक्स के विकल्प भी दिए जाएंगे। होटल परिसर में अलग-अलग हिस्सों में फूड कोर्ट बनाए गए हैं, जहां आगंतुकों को विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद मिलेगा।

बॉलीवुड और संगीत की बढ़ी भागीदारी
इस बार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों की भागीदारी में वृद्धि हुई है। उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। जयपुर म्यूजिक स्टेज पर विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जो संगीतप्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगी।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ फिर बना फेस्टिवल पार्टनर
यूरोपीय संघ इस साल भी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का पार्टनर रहेगा। भारत और यूरोप के सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यूरोपीय संघ के 15 से अधिक लेखक फेस्टिवल में भाग लेंगे।

इन प्रमुख अतिथि लेखकों में फ्रांस से शेयेन ओलिवियर, फिलिप क्लोदेल, आयरलैंड से कावेरी मधवन, जेसिका ट्रेनर, स्पेन से डेविड हर्नांडेज डे ला फुएंते, सैंटियागो रोंकाग्लिओलो, इटली से यारोस्लाव ट्रोफिमोव, जर्मनी से मार्क मोबियस, माइकल हॉफमैन शामिल हैं। 

30 जनवरी को "बुक्स, आइडियाज एंड डिजिटल इकोसिस्टम" विषय पर चर्चा होगी, जिसमें भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत महामहिम हर्वे डेल्फिन, यूरोपीय लेखक और हार्पर कॉलिन्स के सीईओ ब्रायन मरे शामिल होंगे।

यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा, "जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल भारत और यूरोप के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का बेहतरीन मंच है। यह साझेदारी साहित्य के जरिए संवाद को बढ़ाने का अवसर देती है।"

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल हर साल साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास अवसर बनकर आता है। इस बार नए वेन्यू और खास सत्रों के साथ यह फेस्टिवल चर्चा का विषय बनने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें