फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; गोविंददेवजी में कई किमी लंबी कतारें

Fri, 04 Sep 2026 08:46 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोविंददेवजी मंदिर में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लगी, रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
जयपुर में जन्माष्टमी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर में सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गोविंददेवजी मंदिर, अक्षयपात्र मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, गोपीनाथजी मंदिर, अक्षरधाम और इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ गोविंददेवजी मंदिर में नजर आई, जहां दर्शन के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना देर रात करीब 2 बजे से ही शुरू हो गया था। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुए। इसके बाद लगातार श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर में भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते और भक्ति में डूबे नजर आए।

रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोविंददेवजी मंदिर में रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। छह वेदपाठी पंडित वेद पाठ करेंगे। अभिषेक के लिए मंदिर में बड़ी मात्रा में सामग्री की व्यवस्था की गई है।

इसके लिए 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद रखा गया है। जन्माष्टमी की रात 10 से 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ होगा। इसके बाद रात 12 बजे 31 तोपों की हवाई गर्जना और विशेष आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- सवाई माधोपुर: बारिश के बीच उघड़ी श्मशान की व्यवस्था, तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, सिस्टम पर उठे सवाल

राधा दामोदर मंदिर में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव

चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में परंपरा के अनुसार दोपहर 12 बजे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप का दुग्धाभिषेक किया गया। जन्मोत्सव के बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के कारण इसे नहीं किया जा सका।

गोपीनाथजी और दूसरे मंदिरों में भी विशेष आयोजन

गोपीनाथजी मंदिर, अक्षयपात्र, अक्षरधाम और इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में भगवान के विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां की गई हैं। गोपीनाथजी मंदिर में भगवान को विशेष घड़ी धारण कराई गई, जिसे देखने के लिए भी श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मंदिरों में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से ही लंबी कतार के कारण श्रद्धालुओं को निर्धारित रास्तों से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। जन्माष्टमी के रात के आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें