फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: जयपुर को मिला स्टेट फर्स्ट अवॉर्ड, टॉप-3 में जगह नहीं बना सका राजस्थान का कोई शहर

Wed, 11 Nov 2026 05:26 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी अवॉर्ड मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयपुर के मेयर सुनील कोठारी, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर का डंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में जयपुर को 'स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी' अवॉर्ड मिला है। बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर के मेयर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को यह पुरस्कार दिया। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का कोई भी शहर किसी श्रेणी में टॉप-3 में जगह नहीं बना पाया।

जयपुर के लिए यह पुरस्कार ऐसे समय में आया है, जब इस बार दोनों नगर निगमों का एकीकरण हो चुका है। पहले जयपुर ग्रेटर और जयपुर हेरिटेज अलग-अलग सर्वेक्षण में शामिल होते थे, लेकिन इस बार जयपुर ने एक शहर के रूप में हिस्सा लिया। ऐसे में शहर की रैंकिंग और प्रदर्शन को लेकर खास उत्सुकता थी।

पिछली बार टॉप-20 में थे जयपुर के दोनों निगम

विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जयपुर ग्रेटर ने 16वीं और जयपुर हेरिटेज ने 20वीं रैंक हासिल की थी। दोनों नगर निगमों को थ्री-स्टार रेटिंग भी मिली थी। इस बार एकीकृत नगर निगम के रूप में जयपुर के प्रदर्शन की तुलना पिछली दोनों रैंकिंग से की जा रही है।

यह भी पढें- राजस्थान का मौसम: नवंबर में भी गर्मी बरकरार, बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार; जानें जयपुर समेत 10 शहरों का हाल

सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए अभियान

विज्ञापन

नगर निगम ने इस बार शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कई अभियान चलाए। इनमें नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था सुधारने के साथ नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वार्ड स्तर पर सफाई अभियान और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अलग-अलग गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें