फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: न सोना, न चांदी... फिर भी कीमत लाखों में! जयपुर की 9 ग्राम मिठाई 1,111 रुपये की

Thu, 05 Nov 2026 12:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में दिवाली के मौके पर 'त्योहार अशर्फी' नाम की खास मिठाई चर्चा में है। सोने के सिक्के के आकार में तैयार इस मिठाई का एक पीस 9 ग्राम का है और इसकी कीमत 1,111 रुपये है।
विज्ञापन
जयपुर में दिवाली पर चर्चा में 'त्योहार अशर्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस दिवाली एक खास मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है। इसका नाम 'त्योहार अशर्फी' है। सोने के सिक्के यानी अशर्फी के आकार में तैयार की गई इस मिठाई की कीमत भी बेहद खास है। इसका एक पीस सिर्फ 9 ग्राम का है, लेकिन इसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपये है। अपनी अनोखी बनावट और कीमत के कारण यह मिठाई दिवाली पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

राजाओं-महाराजाओं की परंपरा से आया मिठाई का आइडिया

जयपुर की मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन के मुताबिक, इस मिठाई को बनाने का विचार पुराने राजघरानों की परंपरा से लिया गया है। उनके अनुसार, राजाओं और महाराजाओं के दौर में सम्मान या भेंट के तौर पर सोने के सिक्के यानी अशर्फियां देने का चलन था। इसी परंपरा को मिठाई के रूप में नए अंदाज में पेश किया गया है। इसे सोने के सिक्के जैसी आकृति दी गई है और नाम रखा गया है 'त्योहार अशर्फी'। इसका उद्देश्य पारंपरिक अशर्फी की अवधारणा को दिवाली के उपहार के रूप में पेश करना है।

9 ग्राम की एक अशर्फी की कीमत 1,111 रुपये

इस मिठाई की सबसे खास बात इसकी कीमत है। एक त्योहार अशर्फी का वजन 9 ग्राम रखा गया है और इसकी कीमत 1,111 रुपये है। वहीं, नौ अशर्फियों के बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। अंजलि जैन के अनुसार, 1,111 की कीमत शुभ मानी जाती है, इसलिए इसी संख्या को मिठाई की कीमत के लिए चुना गया है। एक किलोग्राम के हिसाब से इसकी कीमत करीब 1,23,000 रुपये बैठती है।

दिवाली पर खास उपहार के तौर पर पेश की गई मिठाई

'त्योहार अशर्फी' को दिवाली के मौके पर खास उपहार के रूप में तैयार किया गया है। सोने के सिक्के जैसी इसकी प्रस्तुति इसे सामान्य मिठाइयों से अलग बनाती है। जयपुर में इसकी कीमत और अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें