फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत; लंच टाइम ने टाली बड़ी अनहोनी

Mon, 29 Jun 2026 03:51 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
जयपुर में बड़ा हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन द अरावली पैलेस रिसॉर्ट में सोमवार को हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। रिसॉर्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में रिंकू, सविता और रामजी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों का निम्स अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन




लंच टाइम ने टाला बड़ा हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर के भोजन के समय हुआ। उस वक्त कई मजदूर खाना खाने के लिए साइट से बाहर गए हुए थे। प्रशासन का मानना है कि यदि हादसा कार्य के व्यस्त समय में होता तो जनहानि का आंकड़ा और अधिक हो सकता था।
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सिविल डिफेंस की टीम अब भी सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो।

इधर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने निम्स अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। वहीं एसडीएम, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें