फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में आज खास: एयरपोर्ट पर भूमि पूजन, शाम को कॉमेडी शो और म्यूजिक इवेंट; जानें कहां क्या होगा

Thu, 12 Nov 2026 08:25 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में आज कहां और कौन से कार्यक्रम होंगे? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एयरपोर्ट पर नए स्टेट हैंगर और टर्मिनल भवन का भूमि पूजन करेंगे। शाम को कॉमेडी शो, सूफी संगीत और पेंटिंग वर्कशॉप भी होंगी। जानें जगह और समय की जानकारी।
विज्ञापन
jaipur today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम से होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नए स्टेट हैंगर भवन और नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए वे सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

दोनों भवनों के निर्माण से एयरपोर्ट पर सरकारी और वीआईपी विमानों से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा। स्टेट हैंगर का उपयोग सरकारी और वीआईपी विमानों के लिए किया जाता है, जबकि स्टेट टर्मिनल विशेष अतिथियों की आवाजाही से जुड़ी सुविधाओं के लिए होगा।

शाम को मनोरंजन और संगीत के कार्यक्रम

दिन में सरकारी कार्यक्रम के बाद शाम को शहर में मनोरंजन और संगीत से जुड़े कई आयोजन होंगे। इनमें प्रमुख कार्यक्रम इस तरह हैं—

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'द शोऑफ इंडिया'

झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शाम 7 बजे 'द शोऑफ इंडिया' कार्यक्रम होगा। इसमें अनुष्का कौशिक, बादल शर्मा और नमन जैन शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए प्रवेश शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

जयपुर में सूफी संगीत की महफिल

टोंक रोड स्थित द ग्रैंड वॉक के BOSS Hyper Lounge में रात 8 बजे 'नूर-ए-महफिल' कार्यक्रम होगा। इसमें गायक प्रतीक कपूर सूफी संगीत की प्रस्तुति देंगे। 

कैफे में पेंटिंग और क्रिएटिव वर्कशॉप

जयपुर में कला में रुचि रखने वालों के लिए भी कुछ विकल्प हैं। द मेसी डोर कैफे में दिनभर 'सिप एंड पेंट' सेशन आयोजित किया जा रहा है। वहीं न्यूटमेग कैफे में शाम 5 बजे से पॉटरी मेकिंग और कैनवास पेंटिंग की वर्कशॉप रखी गई है। 

कॉमेडी और ओपन माइक के कार्यक्रम

मालवीय नगर स्थित जयपुर कॉमेडी क्लब में रात 7:30 बजे 'डार्क जोक्स ओनली' स्टैंडअप शो होगा। इसके बाद रात 9 बजे लेट नाइट कॉमेडी और ओपन माइक का कार्यक्रम भी शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें