फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में शाही शादी: जहीर खान के साले शिवजीत की पल्लवी से होगा विवाह, चौमूं में जुटेगा बॉलीवुड-क्रिकेट जगत

Fri, 13 Nov 2026 04:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जहीर खान के साले और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे की शादी जयपुर के चौमूं स्थित आर. चंद्रा होटल में 16 नवंबर को होगी। इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलाबी नगरी एक बार फिर हाई-प्रोफाइल शादी की मेजबानी करने जा रही है। इस बार मौका बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के छोटे भाई शिवजीत घाटगे की शादी का है। शिवजीत 16 नवंबर को पल्लवी के साथ सात फेरे लेंगे। शादी समारोह चौमूं स्थित आर. चंद्रा होटल में आयोजित होगा। इस शादी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी शामिल होंगे।

शादी के कार्यक्रमों के लिए दूल्हे और दुल्हन के परिवार के सदस्य शुक्रवार को जयपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दोनों परिवारों के सदस्य गाड़ियों से चौमूं स्थित होटल के लिए रवाना हुए। होटल और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की टीम ने उनका स्वागत किया। अब शादी से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं।

कोल्हापुर के शाही मराठा परिवार से है दूल्हे का रिश्ता

इस शादी की खास बात शिवजीत घाटगे का पारिवारिक बैकग्राउंड भी है। उनका संबंध महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास कागल के शाही मराठा परिवार से है। शिवजीत पेशे से उद्यमी हैं और फिटनेस रिवार्डिंग एप StepSetGo के सीईओ हैं। वे पहले एक निजी कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

शिवजीत की बहन सागरिका घाटगे बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' में प्रीति सभरवाल के किरदार से खास पहचान मिली थी। सागरिका सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ तस्वीरें भी साझा करती रही हैं। वे उन्हें प्यार से 'लिटिल बुली' कहकर बुलाती हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू स्थापित, सचिन और धोनी के साथ किस लीग में हुईं शामिल?

जहीर-सागरिका की मौजूदगी से बढ़ेगी रौनक

शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी जहीर खान और सागरिका घाटगे की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जहीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जबकि सागरिका फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दोनों ने वर्ष 2017 में शादी की थी।

शिवजीत का नाम फरवरी 2025 में भी चर्चा में आया था। उस समय जहीर खान और सागरिका घाटगे के मुंबई के लोअर परेल इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस करीब 2,600 वर्गफुट के अपार्टमेंट की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस सौदे में शिवजीत का नाम भी सामने आया था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें