कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सचिवालय में गहलोत सरकार के अंतिम छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। अब अंतिम बैठक बुधवार को फिर से होगी। उम्मीद जताई गई कि इस अंतिम बैठक में निष्कर्ष निकालने के बाद सीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बैठक में भीलवाड़ा के खान आवंटन, वित्त, मेडिकल और भूमि आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनाव से पहले दी गई जमीनों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं, और कुछ मामलों में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
गहलोत सरकार के अंतिम छह माह के फैसलों के रिव्यू कर रही मंत्रिमंडलीय समिति की मंगलवार को सचिवालय में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि कल फिर से हमारी बैठक होगी, जिसमें हम निष्कर्ष पर आ जाएंगे। इसके बाद हम सीएम को रिपोर्ट देंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में आज खान विभाग में भीलवाड़ा के खान आवंटन के मुद्दे आए। इसके अलावा वित्त विभाग, मेडिकल और भूमि आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कई ज़मीनें बांट दी गई थीं। इस मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा से जुड़े इश्यू भी आये और कुछ में हमने मामले डेफर किये, कुछ में और जानकारी लाने को कहा है।