फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Rare Surgery: मरीज के पेट से निकाले गए 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने, सफल ऑपरेशन से बची युवक की जान

Sun, 28 Dec 2025 03:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Rare Surgery: जयपुर के एसआर कल्ला अस्पताल में एक दुलर्भ सर्जरी केस में 26 वर्षीय युवक के पेट से सर्जरी में 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने निकाले गए। डॉक्टर्स ने बताया कि मरीज मानसिक बीमारी से ग्रसित था।

विज्ञापन
मरीज के पेट से निकाले गए ब्रश और औजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर स्थित एस. आर. कल्ला मेमोरियल अस्पताल में एक दुर्लभ और चौंकाने वाला चिकित्सकीय मामला सामने आया है। भीलवाड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक तेज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। प्रारंभिक जांच के बाद जब पेट की सोनोग्राफी कराई गई तो चिकित्सक भी हैरान रह गए। जांच में युवक के पेट के भीतर कई कठोर वस्तुएं दिखाई दीं। अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. तन्मय पारीक ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एंडोस्कोपी की गई। जांच में सामने आया कि नुकीली और सख्त वस्तुएं आमाशय की दीवार तक पहुंच चुकी थीं, जिससे गंभीर खतरा हो सकता था। ऐसे में एंडोस्कोपी से इन्हें निकालना संभव नहीं था, जिसके बाद ओपन सर्जरी का निर्णय लिया गया।

ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने सफलतापूर्वक निकाले गए। समय पर की गई शल्य क्रिया से मरीज की जान बचाई जा सकी। इस सर्जरी में एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक वर्मा और ओटी स्टाफ कुशाल व हरेंद्र का अहम योगदान रहा। चिकित्सकों के अनुसार मरीज मानसिक बीमारी से ग्रस्त है, जिसके कारण वह खाने योग्य न होने वाली वस्तुएं निगल लेता था। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. मुकेश कल्ला ने इसे चिकित्सकीय रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण मामला बताया और पूरी मेडिकल टीम की सराहना की।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें