कानून मंत्री जोगाराम पटेल
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
‘सभी दस्तावेज वैध हैं’
राजकुमार रोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान सरकार के कानून एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सांसद का बयान बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि जिन ट्रकों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, उनके पास पूरे वैध कागजात मौजूद हैं, जिन्हें चित्तौड़गढ़ में पुलिस द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत भी किया गया था। उन्होंने रोत के आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि यह महज सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश है।