फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime News: स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, आरोपियों ने दी धमकी-“कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे”

Sun, 24 May 2026 10:59 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के अजमेर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस से अभद्रता और “ऊपर तक पहुंच” की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। स्पा सेंटर की गतिविधियों की जांच जारी है।

विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। सोडाला थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर आइकोनिक स्पा सेंटर में छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और “ऊपर तक पहुंच” होने की धमकी दी।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि थाना सोडाला पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अजमेर रोड स्थित आइकोनिक स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना पर एसआई जयकुमार और चेतक टीम मौके पर पहुंची और स्पा सेंटर की जांच की गई।

यह भी पढें- Jaipur News: अब मनचलों को पकड़ने के लिए ‘अंडरकवर’ पुलिस; राजस्थान में सिविल ड्रेस में उतरी महिला टीमें

स्पा सेंटर में मिलीं छह युवतियां

पुलिस जांच के दौरान स्पा सेंटर में छह युवतियां और दो युवक मौजूद मिले। पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की, लेकिन उनकी गरिमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक हिदायत देकर उन्हें जाने दिया गया।

पुलिस से भिड़े आरोपी

पुलिस के मुताबिक जब दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो वे भड़क गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि उनकी “ऊपर तक पहुंच” है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को काबू कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम दास निवासी गोपालपुरा और शरीफ मोहम्मद निवासी मुहाना के रूप में हुई है।

स्पा सेंटर की गतिविधियों की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें